Featured मनोरंजन

Holi 2023: मशहूर है बाॅलीवुड की होली, आरके स्टूडियो में ऐसे हुई थी शुरुआत

holi-in-rk-studio
holi-in-rk-studio मुंबईः रंग-गुलाल, ठंडाई और होली के गानों पर जमकर मस्ती। आर के स्टूडियो का होली सेलिब्रेशन आज भी याद किया जाता है। इसकी शुरुआत एक्टर व फिल्म निर्माता राज कपूर ने की थी। उस समय स्टूडियो में एक बड़े टैंक में रंग भरा जाता था और यहां होली खेलने के लिये बड़े-बड़े सितारे आते थे। यहां होली के गानों पर सभी जमकर रंग खेलते थे और ठंडाई का मजा लेते थे। राज कपूर के होली उत्सव में अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा, शत्रुघ्न सिन्हा, शंकर जयकिशन व कथक डांसर्स भी जरूर रहते थे। राज कपूर के अलावा उनके भाई शशि कपूर व शम्मी कपूर भी जमकर रंग खेलते थे। होली खेलने में अभिनेत्रियां भी पीछे नहीं रहीं। उस समय की मशहूर व राज कपूर के फिल्मों की एक्ट्रेसेज नंदा, वैजयंती माला, हेमा मालिनी और नरगिस आती थीं और एक-दूसरे के साथ रंग खेलती थीं। आर के स्टूडियो में होली खेलने की परंपरा काफी सालों तक ऐसी ही चलती रही। लेकिन, राज कपूर के निधन के बाद यहां होली सेलिब्रेशन बंद हो गया। holi-celebration-in-rk-studio ये भी पढ़ें..Holi 2023: रियल लाइफ में होली नहीं खेलते ये एक्टर्स, जानें... अब नहीं होती होली पार्टी - आरके स्टूडियो के बाद अमिताभ बच्चन अपने घर पर होली सेलिब्रेशन रखते थे। यहां भी बड़े-बड़े स्टार्स रंगों में सराबोर होने के लिये आते थे। लेकिन जिस साल उनकी माताजी तेजी बच्चन बीमार पड़ीं, उस साल से महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने घर पर होली सेलिब्रेशन का आयोजन करना बंद कर दिया। अमिताभ बच्चन के बाद शाहरुख खान और सुभाष घई भी अपने-अपने घरों में होली पार्टी रखते थे, लेकिन अब ये बंद हो चुके हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)