प्रदेश बिहार

बिहार में कल से 22 जून तक प्रतिबंधों में दी गयी ढील, सीएम नीतीश ने की घोषणा

cm nitish kumar

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार के धीमी होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को प्रतिबंधों में और ढील की घोषणा की है। इससे पहले कोरोना संक्रमण के कम मामले आने के बाद राज्य में आठ जून को लॉकडाउन समाप्त करने की घोषणा की गई थी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से खुद प्रतिबंधों में और ढील की घोषणा करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई। अगले एक सप्ताह तक अर्थात 16 से 22 जून तक प्रतिबंधों में ढील देते हुए अब सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय शाम 5 बजे तक, दुकानें एवं प्रतिष्ठान शाम छह बजे तक खुले रहेंगे। रात्रि कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इससे पहले आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद लॉकडाउन की विस्तृत समीक्षा के बाद नीतीश कुमार ने यह घोषणा की है। यह भी पढ़ेंःक्या एक सेल्फी ने ली सागर की जान, क्राइम ब्रांच की जांच में आया नया मोड़

उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए राज्य में पांच मई से लॉकडाउन लगाया गया था, जिसके आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद समय-समय पर इसे विस्तारित किया जाता रहा। राज्य में आठ जून को लॉकडाउन समाप्ति के बाद अनलॉक की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है हालांकि रात्रि में कर्फ्यू लगाया गया है।