Featured मनोरंजन

OMG 2 Release Date: शरीर पर भस्म, हाथों में डमरू.., अक्षय कुमार के लुक के साथ सामने आई ‘ओएमजी2’ की रिलीज डेट

OMG-2 Teaser: Rakh Vishwas Tu Hai Shiv Ka Das... OMG 2's powerful teaser released
akshay-kumar-omg2 OMG 2 Release Date: मुंबईः अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और यामी गौतम (Yami Gautam) की अपकमिंग फिल्म ‘ओएमजी 2’ (OMG 2) के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। रिलीज डेट के साथ ही फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया है। पोस्टर को देखकर दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ गया है। फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का लुक काफी आकर्षित करने वाला है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा है कि आ रहे हैं हम, आएंगे आप भी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में। ओएमजी 2। पोस्टर में अक्षय कुमार शरीर पर भस्म और हाथ में ’डमरू’ पकड़े हुए भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के ऊपर हिंदी में रिलीज डेट और नीचे ’ओएमजी 2’ (OMG 2) लिखा है। एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने भी पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- डेट नोट कर लीजिए, ’ओएमजी 2’ 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि ’ओएमजी 2’ फिल्म ’ओह माय गॉड!’ श्रृंखला की दूसरी पार्ट है। फिल्म ’ओह माय गॉड!’ साल 2012 में रिलीज़ हुई थी। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ’ओ माय गॉड 2’ भारत में सेक्स एजुकेशन पर आधारित है। ये भी पढ़ें..Miss World 2023: 27 साल बाद भारत करेगा ’मिस वर्ल्ड 2023’...

सनी देओल और अक्षय कुमार में होगी टक्कर

11 अगस्त 2023 को सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओएमजी2’ (OMG 2) के इसी दिन रिलीज होने से दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर होगी। अब देखना यह है कि किस एक्टर की फिल्म दर्शकों को ज्यादा मनोरंजन कर पाती है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)