spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमनोरंजनअक्षय कुमार की 'Bhoot Bangla ' की रिलीज डेट आई सामने

अक्षय कुमार की ‘Bhoot Bangla ‘ की रिलीज डेट आई सामने

Bhoot Bangla : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। इस फिल्म की घोषणा उन्होंने सितंबर महीने में की थी, लेकिन तब से फैंस इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि फिल्म कब रिलीज होगी। अब अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर करके जानकारी दी है कि फिल्म कब रिलीज होगी। साथ ही फिल्म की शूटिंग के बारे में भी अपडेट दिया है।

Bhoot Bangla: इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘Bhoot Bangla’    

फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार (Akshay Kumar)हाथ में दीया लिए बंगले पर बैठे नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट 2 अप्रैल, 2026 लिखी है। अभिनेता ने इसे कैप्शन दिया, “अपने पसंदीदा अभिनेता प्रियदर्शन के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। आज से हम फिल्म ‘भूत बांग्ला’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। डर और हंसी का ये डबल डोज 2 अप्रैल 2026 को आपके लिए तैयार हो जाएगा। तब तक, आपकी शुभकामनाएं हमारे साथ रहें।”

हॉरर कॉमेडी से भरपूर है फिल्म 

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इससे पहले अक्षय प्रियदर्शन की ‘भूल भुलैया’ में काम कर चुके हैं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब जब यह जोड़ी एक बार फिर साथ काम करने वाली है तो ‘भूत बंगला’ देखने के लिए दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

Bhoot Bangla: एक्ट्रेस वामिका गब्बी लगाएंगी हसी का तड़का 

प्रियदर्शन के निर्देशन में भूत बंगला को शोभा कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स, केप ऑफ गुड फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित किया जाएगा। साथ ही इस फिल्म की कहानी आकाश ए ने लिखी है। कौशिक द्वारा लिखित और डायलॉग रोहन शंकर ने लिखा है। अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक्ट्रेस वामिका गब्बी भी होंगी। फिल्म में वह अहम भूमिका निभाएंगी। साथ ही वामिका का किरदार फिल्म में हंसी बढ़ा देगा। अक्षय कुमार के काम की बात करें तो उन्होंने अब तक बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

ये भी पढ़ें: बिजली के निजीकरण का विरोध, मुख्य अभियंताओं ने भी बांधी काली पट्टी, किया विरोध

बता दें, सामाजिक संदेश देने वाले विषयों पर आधारित उनकी दोनों फिल्में ‘पैडमैन’ और ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ दर्शकों को पसंद आईं। अब वह ‘भूत बंगला’ के साथ-साथ आने वाली फिल्म ‘हाउलफुल 5’ और ‘हेराफेरी-3’ में नजर आएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें