Home फीचर्ड गर्मियों की समस्याओं को दूर रखता है कच्चा आम, जानें इसके सेवन...

गर्मियों की समस्याओं को दूर रखता है कच्चा आम, जानें इसके सेवन के फायदे

नई दिल्लीः कच्चे आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। कच्चा आम लगभग सभी को बेहद पसंद भी होता है। प्रकृति ने कच्चे आम और भीषण गर्मी को एक-दूसरे का पूरक बनाया है। कच्चा आम सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है। भीषण गर्मी में लू चलने के चलते कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ता है। कच्चा आम इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आम की तासीर ठंडी होती है साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- ऑक्सीडेंट जैसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर को गर्मी के कहर से बचाते हैं। आइए जानते है कच्चे आम के सेवन के फायदे।

रोग प्रतिरोधक क्षमता में करता है इजाफा
कच्चे आम में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पायी जाती है। वर्तमान में हम कोरोना की समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है और कच्चा आम इसमें सहायक साबित होता है। साथ ही कच्चे आम के सेवन से गर्मी की समस्याओं से भी शरीर बचा रहता है।

लू से करता है बचाव
कच्चे आम में कई तरह के औषधीय गुण पाये जाते हैं। गर्मी के कारण चलने वाली लू से शरीर के रक्षा कवच के रूप में कच्चा आम काम करता है। इसलिए गर्मी के मौसम में कच्चे का पना पीना बेहद फायदेमंद होता है। इससे शरीर को रिफ्रेशमेंट मिलता है।

त्वचा को बनाता है चमकदार
कच्चे आम में विटामिन सी समेत कई खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं जोकि सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। कच्चे आम के सेवन से गर्मियों में पिंपल्स, रूखापन, दाग धब्बे समेत कई समस्याएं खत्म हो जाती है। साथ ही स्किन ग्लो भी करती है।

कैंसर को रखता है दूर
कच्चे आम में पॉलीफेनोल्स जैसा एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है। जो कैंसर के खतरे को दूर रखता है। कच्चा आम के सेवन से शरीर की सूजन भी कम हो जाती है।

ये भी पढ़ें..Asian Cup 2023: अंतिम दौर के क्वालीफायर के लिये भारत के…

ह्दय का रखता है दुरूस्त
आम में मैंगिफेरिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। मैंगिफेरिन कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और फैटी एसिड के स्तर को नियंत्रित रखता है। इससे ह्दय रोगों का खतरा कम होता है। कच्चे आम में मैग्नीशियम और पोटैशियम भी पाया जाता है जोकि दिल को सेहत को ध्यान रखता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

Exit mobile version