Home मनोरंजन Salman Khan से मांगी 5 करोड़ की फिरौती , मुंबई पुलिस ने...

Salman Khan से मांगी 5 करोड़ की फिरौती , मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

salman-khan

Mumbai : मुंबई ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन पर एक धमकी भरे संदेश में अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बीच विवाद को सुलझाने के लिए 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। बता दें, इस मामले में वर्ली पुलिस ने झारखंड के एक 24 साल के युवक को गिरफ्तार किया है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप पर भेजा धमकी भरा मैसेज

झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला गिरफ्तार युवक हुसैन शेख है। उसने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजकर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी होने का दावा किया था। उसने अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि, अगर पैसे नहीं दिए तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। इस संबंध में 17 अक्टूबर को वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: Dimple Kapadia ने बेटी ट्विंकल के साथ फोटो लेने से किया इंकार

धमकी भेजने वाले को लिया गया हिरासत में

यह मैसेज मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने वर्ली पुलिस में मामला दर्ज कराया। जांच के बाद पता चला कि, मैसेज भेजने वाला झारखंड का रहने वाला युवक है। इसके बाद वर्ली पुलिस की टीम मोबाइल नंबर की मदद से उस तक पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। इस बीच एक और धमकी भरा मैसेज भेजा गया है, जिसमें गुवाहाटी के एक 17 साल के लड़के के परिवार को नोटिस जारी किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version