Wednesday, January 15, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशVande Bharat Express: केवल 6 घंटे 20 मिनट में पूरा करें Ranchi...

Vande Bharat Express: केवल 6 घंटे 20 मिनट में पूरा करें Ranchi से Varanasi का सफर, जानें किराया

Ranchi To Varanasi Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्रालय जनवरी से ट्रेन का संचालन शुरू करेगा। रेलवे ने ट्रेन का टाइम टेबल जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस से बनारस से रांची का सफर महज छह घंटे 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

यह ट्रेन लोहरदगा टोरी के रास्ते चलेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से रांची से तीन वंदे भारत ट्रेनें हो जाएंगी। फिलहाल एक ट्रेन रांची से पटना और दूसरी रांची से हावड़ा के बीच चल रही है। इसके अलावा पटना से हावड़ा और हावड़ा से पुरी तक वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) भी झारखंड से होकर जाती है।

दोपहर 01:30 बजे रांची से रवाना होगी ट्रेन

वर्तमान में रांची और बनारस के बीच अलग-अलग रूट पर चार ट्रेनें चल रही हैं, जिसमें 11 घंटे का समय लगता है, लेकिन वंदे भारत ट्रेन छह घंटे 20 मिनट का समय लेगी। बनारस-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:50 बजे बनारस से रवाना होगी, जो दोपहर 12:10 बजे रांची पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 01:30 बजे रांची से चलेगी, जो शाम 07:50 बजे बनारस पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें..Ranchi में दिखेगी अयोध्या की झलक, हर मंदिर में होंगे ‘रामलला’ के दर्शन

किराया 1390 से 2600 तक

रांची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एसी चेयर कार का किराया 1390-1400 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2545 से 2600 रुपये हो सकता है। हालांकि, इस ट्रेन की टाइमिंग और किराये पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

गौरतलब है कि झारखंड में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस रांची और पटना के बीच शुरू हुई थी। रांची और हावड़ा के बीच दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस इस साल सितंबर में शुरू हुई। ट्रेन को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई। ट्रेन शनिवार को छोड़कर चलती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें