Home फीचर्ड राहुल गांधी हाजिर हो…रांची कोर्ट ने दूसरी बार जारी किया समन, जानें...

राहुल गांधी हाजिर हो…रांची कोर्ट ने दूसरी बार जारी किया समन, जानें पूरा मामला

ranchi-mp-mla-court-sent-notice-to-rahul-gandhi

Ranchi News : भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रांची स्थित MP-MLA कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन जारी किया। उन्हें 4 जून के बाद इस मामले में सुनवाई की तारीख पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

राहुल गांधी की याचिका खारिज 

इस मामले पर कोर्ट पहले ही संज्ञान ले चुका था, लेकिन राहुल गांधी ने इसे चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने इस केस को रद्द करने की मांग की थी। हाई कोर्ट ने फरवरी 2024 में सुनवाई के बाद राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद अब एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें फिर से नया समन जारी किया है।

ये भी पढ़ेंः- 21 को Motihari में चुनावी सभा करेंगे PM Modi, किए जा रहे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

यह मामला साल 2018 में कांग्रेस अधिवेशन में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में कोई भी हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता। कांग्रेसी एक हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। ये सिर्फ बीजेपी में ही संभव है।

इस टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए बीजेपी नेता नवीन झा की ओर से रांची सिविल कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है। इससे पहले नवीन झा ने कानूनी नोटिस देकर राहुल गांधी से अमित शाह के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा था। जब उन्हें माफी नहीं मिली तो उन्होंने रांची सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज करायी, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)
Exit mobile version