Home उत्तर प्रदेश Ram Mandir: रामलला के दर्शन करने नहीं जाएंगे बीजेपी विधायक, सामने आई...

Ram Mandir: रामलला के दर्शन करने नहीं जाएंगे बीजेपी विधायक, सामने आई ये बड़ी वजह

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश के कोने कोने से लोग मंदिर में भगवान राम जी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के बंगाल के विधायकों का आगामी 10 फरवरी को को अयोध्या दौरा करने वाले थे लेकिन अब ये दौरा रद्द कर दिया गया है। दिल्ली स्थित केंद्रीय मुख्यालय से नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को फोन करके ये दौरा टालने को कहा गया था जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।

अयोध्या Ram Mandir में उमड़ रहे भक्त

बंगाल भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि, इसकी वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के भाजपा नेताओं से फिलहाल अयोध्या नहीं जाने को कहा है, क्योंकि 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भारी संख्या में लोग अयोध्या मंदिर में उमड़ रहे हैं। रोज ही करीब तीन से चार लाख लोग रामलला के दर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी समूह में रामलला दर्शन के लिए जा रहे हैं और फरवरी महीने में ही अधिकतर संस्थानों का सामूहिक दर्शन कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Hemant Soren की पत्नी Kalpana हो सकती हैं झारखंड की नई सीएम ! राबड़ी देवी की तरह ताजपोशी की तैयारी

जिसकी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के भाजपा नेताओं को फिलहाल अयोध्या दर्शन के लिए नहीं जाने की अपील की थी। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि, बंगाल के सभी विधायकों को अयोध्या दर्शन के लिए वह ले जाने वाले थे, लेकिन फिलहाल पीएम मोदी के निर्देश पर नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही पार्टी की ओर से हरी झंडी मिलेगी, वह अपने विधायकों को लेकर अयोध्या रवाना हो जायेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version