राजस्थान

राजस्थानः नौसेना जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बेटे ने दी मुखाग्नि

navy-jawan-birol-1

झुंझुनूः भारतीय नौसेना (नेवी) के जवान मुनेश राड का अंतिम संस्कार मंगलवार को बिरोल गांव में स्थित पेमा वाली वाला ढाणी में किया। उनकी अंतिम शव यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। रानोली जोहड़ के मुक्तिधाम में नेवी प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुनेश के बड़े बेटे यश ने मुखाग्नि दी। मुनेश की पार्थिव देह को मंगलवार सुबह दिल्ली से पेमा वाली ढाणी में लाया गया। सेना के वाहनों का काफिला जैसे ही कृषि मंडी के पास पहुंचा, वहां पर पहले से ही मौजूद लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम व मुनेश अमर रहे के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें..5 जुलाई को योगी सरकार के 100 दिन होंगे पूरे, सीएम ने दिये लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

कृर्षि मंडी लेकर गांव तक बाइक रैली के जरिए पार्थिव देह मुनेश के घर तक ले जाई गई। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गांव पहुंचने पर मुनेश राड का पार्थिव शरीर उनके घर ले जाया गया, जहां परिवार के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। जिन पर देशभक्ति तराने गूंजे। नौसेना की दिल्ली से आई टुकड़ी ने सैनिक सम्मान के साथ पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें शस्त्र सलामी दी। देश सेवा का जज्बा रखने वाले आईएनएस इंडिया के पेटी ऑफिसर मुनेश राड जिंदगी की जंग हार गए। वे करीब दो साल से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे।

आर्मी में नायब सुबेदार के पद पर कार्यरत महेश कुमार ढाका ने बताया कि मुनेश राड़ को 21 सितंबर 2020 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनका सोमवार को निधन हो गया। मुनेश 17 साल पहले नेवी में शामिल हुए थे। मुनेश की पत्नी किरण राजस्थान पुलिस में है। मुनेश के दो बच्चे हैं। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार ज्वालासहाय ने पुष्प चक्र अर्पित किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी परवेज अहमद, पालिकाध्यक्ष शोयब खत्री, सरपंच विजेंद्रसिंह डोटासरा सहित अनेक पूर्व सैनिक भी जवान को अंतिम सलामी देने पहुंचे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)