प्रदेश Featured राजस्थान राजनीति

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले BJP ने 8 जिलाध्यक्ष बदले, पूनिया समर्थकों को मिला पद?

Rajasthan- BJP changed 8 district presidents
BJP

जयपुरः राजस्थान भाजपा (BJP) कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी और कार्यसमिति बैठक से पहले आठ जिला अध्यक्ष बदल दिए है। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देश के बाद शनिवार देर शाम नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई। जिसमें बीकानेर, बाड़मेर, अलवर, भरतपुर और सवाईमाधोपुर जिलों में अध्यक्ष बदले हैं। हटाए गए सभी जिलाध्यक्ष पूर्व सीएम वसुंधा राजे के करीबी माने जाते है। भाजपा की इस कदम के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें..हाई थाई स्लिट ड्रेस में Disha Patani के बोल्ड पोज देख फैंस बोले-Fire..

बताया जा रहा है कि कई जिलाध्यक्षों ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद अध्यक्षों को एक व्यक्ति-एक पद के हिसाब से पदमुक्त किया गया ताकि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा समय देकर तैयारी कर सकें। जनाक्रोश अभियान भी अध्यक्षों की परफॉर्मेंस भी देखी गई है। हालांकि इन आधारों पर अभी कई और जिलों में बदलाव हो सकता है।

जिलों में भेजे थे पर्यवेक्षक

बता दें कि करीब तीन महीने पहले पूर्व प्रदेश स्तर की एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को बदलने के संकेत मिले थे। तब प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने मोर्चों और जिलों में निष्क्रिय पदाधिकारियों को तुरंत हटाने को कहा था। तभी से बदलाव का इंतजार था। जिसके बाद पार्टी ने नम्वबर में कई जिलों में पर्यवेक्षक भेजे थे। जिलों में नए अध्यक्ष को लेकर पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की थी। पर्यवेक्षकों ने हर जिले से तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश को सौंपा था। उसके आधार पर ही नए अध्यक्ष बनाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बीकानेर शहर में विजय आचार्य, बीकानेर देहात में जालमसिंह भाटी, अलवर उत्तर में उम्मेदसिंह भाया, भरतपुर में ऋषि बंसल,अलवर दक्षिण में अशोक गुप्ता, बाड़मेर में स्वरूप सिंह खारा,सवाईमाधोपुर में सुशील दीक्षित और बालोतरा में बाबूसिंह राजगुरू को जिलाध्यक्ष बनाया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)