प्रदेश Featured दिल्ली

राहुल गांधी को लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए पीएम का करना चाहिए शुक्रिया : बोले राज्यवर्धन

राज्यवर्धन

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहिए। उन्हीं की वजह से वह श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहरा सके। भाजपा द्वारा जारी एक आधिकारिक वीडियो में राज्यवर्धन राठौर ने कहा, राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर गर्व से तिरंगा फहराया।

आज पीएम मोदी और मोदी सरकार के प्रयासों से हालात ऐसे हो गए हैं कि कोई भी भारतीय जम्मू-कश्मीर में गर्व से तिरंगा फहरा सकता है। इसके लिए राहुल गांधी को पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहिए। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है।

यह भी पढ़ें-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्यान उत्सव का किया उद्घाटन, जानें...

यह यात्रा सोमवार को समाप्त होने जा रही है। राहुल गांधी ने 7 सितंबर को शुरू हुए पदयात्रा के अंत में दोपहर 12 बजे श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे।

हालांकि, लाल चौक पर राहुल गांधी के कट-आउट लगाए गए थे जो राष्ट्रीय ध्वज से बड़े थे। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कई लोगों का कहना है कि राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता द्वारा 'अपमानजनक व घृणित व्यवहार' किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)