Featured दिल्ली राजनीति

Rahul disqualified: देशभर में कांग्रेस का 'सत्याग्रह', समर्थन में उतरे 11 विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

rahul disqualified-congress-satyagraha
congress-satyagraha गुवाहाटीः राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। देशभर में कांग्रेस पार्टी संकल्प सत्याग्रह कर रही है। यह सत्याग्रह शाम को 5 बजे खत्म हो जाएगा। इसी कड़ी में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने प्रदर्शन किया। रविवार सुबह गुवाहाटी के दिसपुर स्थित मानवेंद्र शर्मा कांप्लेक्स परिसर में एपीसीसी के आह्वान पर कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह में 11 विपक्षी दलों ने भाग लिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने महात्मा गांधी के चित्र के सामने दीप जलाकर सत्याग्रह का शुभारंभ किया। ये भी पढ़ें..CM योगी ने किया कटाक्ष, बोले-लोकतंत्र को कमजोर करने वालों को सत्याग्रह का अधिकार नहीं इस सत्याग्रह में कांग्रेस के अलावा आप, राइजर दल व सभी वामपंथी पार्टियों के साथ अन्य दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं कांग्रेस के इस सत्याग्रह में कई अन्य विपक्षी पार्टियां शामिल नहीं हुई है। सत्याग्रह में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया, उप नेता प्रतिपक्ष रकीबुल हुसैन, विधाय़क रेकीबुद्दीन अहमद, राणा गोस्वामी, राइजर दल के अध्यक्ष एवं अपनी पार्टी के एकमात्र विधायक अखिल गोगोई, वामपंथी विचारक हिरेन गोहाईं, प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीरा बोरठाकुर समेत अन्य नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे। congress-satyagraha गौरतलब है कि गुजरात की सूरत कोर्ट द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा होने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता चली गई थी। हालांकि अभी उनके पास ऊपर की अदालत में अपील करने का विकल्प है। हाल ही में राहुल गांधी ने अपने ट्विटर जानकारी में बदलाव करते हुए उसमें ‘disqualified mp’ जोड़ा है। जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी आज देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। पार्टी ईकाई देश के सभी जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे सत्याग्रह किया। वहीं दिल्ली के राजघाट में भी कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह कर रही है, जिसमें कांग्रेस पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल है। संकल्प सत्याग्रह में शामिल प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साथा। इस सत्याग्रह में सिख दंगे के आरोपी जगदीश टाइटलर भी नजर आए। जिसके बाद भाजपा भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)