खेल Featured

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, ओलंपिक में कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

e7th9j6wuaitj81_118

टोक्योः भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए कांस्य पदक जीत लिया है। भारत की महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार को चीन की जियाओ हे बिंग को हराकर टोक्यो ओलंपिक में महिला एकल का कांस्य पदक जीता। उन्होंने रविवार को खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में चीनी खिलाड़ी ही बिंगजिआओ को 21-13, 21-15 से हराया। सिंधु का ओलंपिक में ये दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। इस शानदार उपलब्धि के साथ सिंधु ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की दूसरी खिलाड़ी और पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले पहलवान सुशील कुमार ने बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

लगातार दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी पीवी सिंधु भारत की महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार को चीन की जियाओ हे बिंग को हराकर टोक्यो ओलंपिक में महिला एकल का कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली छठी सीड सिंधु ने मुशासहीनो फॉरेस्ट प्लाजा कोर्ट नम्बर-1 पर आठवीं सीड बिंग को 52 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया और लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी और दूसरी एथलीट बन गईं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह सिंधु का मात्र दूसरा ओलंपिक था। रियो में सिंधु ने डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ेंःफल उत्पादकों के लिए वरदान बना केंद्र सरकार का ये फैसला, हो रहा बंपर लाभ

यही नहीं, पहलवान सुशील कुमार के बाद लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली सिंधु दूसरी भारतीय हैं। सुशील ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था। रियो ओलंपिक में सिंधु फाइनल में स्पेन की केरोलिना मारिन के हाथों हार गई थीं। यहां टोक्यो में सिंधु को सेमीफाइनल में ताइवान की ताए जू यिंग के हाथों हार मिली थी। सिंधु के इस पदक के साथ टोक्यो में भारत के कुल दो पदक हो गए हैं। इससे पहले वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता था। इस तरह भारत ने रियो में जीते गए पदकों की बराबरी कर ली है। रियो में सिंधु ने जहां कांस्य जीता था वहीं साक्षी मलिक ने कुश्ती में कांस्य जीता था।