Home पंजाब पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद से दिया इस्तीफा

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद से दिया इस्तीफा

Punjab Governor Resigns: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल पुरोहित ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेज दिया। इससे पहले राज्यपाल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

2021 में नियुक्त किए गए थे राज्यपाल

लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे पुरोहित को 11 सितंबर 2021 को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह 2017 से 2021 तक तमिलनाडु और 2016 से 2017 तक असम के राज्यपाल रहे थे। पुरोहित का जन्म 16 अप्रैल 1940 को राजस्थान के नवलगढ़ में हुआ था। पुरोहित इस पद पर दो साल 127 दिनों तक रहे।

यह भी पढ़ें-CM नीतीश कुमार ने लालकृष्ण आडवाणी से की बात, देश के सर्वोच्च सम्मान के लिए दी बधाई

इन कारणों से दिया इस्तीफा

शनिवार को राष्ट्रपति को भेजे पत्र में पुरोहित ने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों और अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण पद से इस्तीफा दे रहे हैं। पंजाब-हरियाणा में हुए समझौते के तहत पुरोहित के पास पंजाब के राज्यपाल होने के साथ-साथ चंडीगढ़ के प्रशासक की भी जिम्मेदारी थी। इस इस्तीफे के बाद राज्यपाल पद के अलावा चंडीगढ़ में प्रशासक का पद भी खाली हो गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version