Featured पंजाब राजनीति

Punjab में नए मंत्रियों को आवंटित हुए विभाग, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

punjab-cabinet
punjab-cabinet चंडीगढ़: पंजाब मंत्रिपरिषद (punjab cabinet) में शामिल किए गए नए मंत्रियों को बुधवार को विभाग सौंपे गए। गुरमीत सिंह खुडि़यां को कृषि विभाग और बलकार सिंह को स्थानीय निकाय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्रालयों के मामूली फेरबदल में, ग्रामीण विकास विभाग परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को दिया गया है। ग्रामीण विकास पहले कुलदीप सिंह धालीवाल के पास था। अब उन्हें एनआरआई मामले और प्रशासनिक सुधार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। खुड़ियां को किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास और खाद्य खाद्य प्रसंस्करण विभाग मिला है, जबकि बलकार सिंह को संसदीय कार्य विभाग दिया गया है। बमुश्किल 14 महीने पुरानी आप सरकार ने दो पहली बार विधायकों को शामिल करके अपने तीसरे मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इसमें अकाली पितामह और पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले गुरमीत सिंह खुदियां भी शामिल हैं। ये भी पढ़ें..Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में गिरावट, जानें डीजल-पेट्रोल के भाव पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल (punjab cabinet) का विस्तार करते हुए आप के पांच विधायकों को राज्य सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल किया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। मंत्रिपरिषद में अभी भी दो पद खाली हैं। सीएम ने दोनों मंत्रियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और कहा कि वे पहले से ही लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए मंत्री इसी जुनून और उत्साह के साथ लोगों की सेवा करते रहेंगे। punjab-cabinet

पहले बजट के कुछ दिन बाद हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार

दरअसल सत्ता में आने के बाद मान सरकार ने अपना पहला बजट पेश करने के कुछ दिनों बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश बजट में स्कूलों और चिकित्सा शिक्षा में अधोसंरचना बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। स्कूलों और उच्च शिक्षा के बजट में 16.27 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पंजाब सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए तकनीकी शिक्षा के लिए बजट में 48 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, जबकि चिकित्सीय शिक्षा के लिए 56 % का बजट रखा गया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)