शादी के बंधन में बधेंगे शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, IPS ज्योति यादव के साथ लेंगे साथ फेरे

horjot-bains-ips-jyoti-yadav

horjot-bains-ips-jyoti-yadav

चंडीगढ़ः पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। उनकी सगाई आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव से हो चुकी है। ज्योति यादव 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और इस समय मानसा में एसपी पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि इसी महीने दोनों की शादी होगी। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। ज्योति यादव का परिवार गुड़गांव में रहता है। अभी यह क्लियर नहीं है कि शादी समारोह कहां होगा।

ये भी पढ़ें..Nokia C12: नोकिया ने लॉन्च किया सबसे कम कीमत वाला स्मार्टफोन, फीचर्स जान रह जाएंगे हैरान

आप नेता हरजोत सिंह बैंस पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। वह मान सरकार में शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी उम्र इस समय 32 साल है। वे 31 साल की उम्र में ही विधायक बन गए थे। वर्ष 2017 में भी उन्होंने चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाए थे। वह आम आदमी पार्टी की युवा शाखा से जुड़े रहे हैं।

हरजोत सिंह बैंस आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के रहने वाले हैं। इसी प्रकार डॉ. ज्योति यादव वर्ष 2019 बैच की आईपीएस हैं। वह लुधियाना में एडीसीपी भी रह चुकी हैं और वर्तमान में मनसा में एसपी पद पर कार्यरत हैं। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। बीते साल विधायक राजिंदरपाल कौर छीना के साथ उनकी बहस हो गई थी, जिसके बाद वह सुर्खियों में थीं। छीना का कहना था कि आईपीएस अधिकारी ने बिना उन्हें बताए तलाशी अभियान चलाया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)