प्रदेश विशेष Featured पंजाब

Punjab chunav 2022: पंजाब में इस बार 2 करोड़ 13 लाख मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार

A woman voter shows her inked finger after casting vote during the third phase of the Bihar Panchayat Elections 2021

चंडीगढ़ः पंजाब में चुनावी बिगुल बज गया है। 14 फरवरी को एक चरण में 117 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 2 करोड़ 13 लाख मतदाता प्रदेश में नई सरकार चुनेंगे। निर्वाचन आयोग के पंजाब विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करते ही राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश में मतदाताओं तथा मतदान केंद्रों के बारे में रिपोर्ट जारी कर दी है। पंजाब चुनाव आयोग के मुताबिक पांच जनवरी 2022 को पंजाब में कुल दो करोड़, 12 लाख, 75 हजार, 066 मतदाता हैं। इनमें एक करोड़, 11 लाख, 87 हजार, 857 पुरुष तथा एक करोड़, 86 हजार, 514 महिलाएं तथा 695 अन्य मतदाता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें..परिवार के चार लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास, 2 की मौत

पंजाब में एक लाख, 10 हजार, 163 सर्विस वोटर हैं। इनमें एक लाख, सात हजार, 375 पुरुष और दो हजार, 788 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार पंजाब में एक हजार, 601 एनआरआई मतदाता हैं। इनमें एक हजार, 215 पुरुष तथा 386 महिलाएं शामिल हैं। पंजाब में पांच लाख, 13 हजार, 229 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है। राज्य में एक लाख, 44 हजार, 667 दिव्यांग मतदाता हैं। राज्य में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के अथवा पहली बार वोट डालने वालों की संख्या दो लाख, 78 हजार, 969 है।

चुनाव आयोग ने मतदाताओं की संख्या के आधार पर 24 हजार, 689 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें सात हजार, 727 शहरी तथा 16 हजार, 962 ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को 38.5 प्रतिशत, शिरोमणि अकाली दल को 25.3 प्रतिशत, आम आदमी पार्टी को 23.8 प्रतिशत और भाजपा को 5.3 प्रतिशत वोट मिले थे। पंजाब में वर्ष 2017 के दौरान हुए चुनाव में जहां 22 हजार, 600 मतदान केंद्र बनाए गए थे वहीं इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर 24 हजार, 689 कर दी गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)