प्रदेश बिहार हेल्थ

पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरुआत, इतने लाख बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य

pulse polio

 

बेगूसराय:  15 अक्टूबर तक चलने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार से हो गया। बिहार के बेगूसराय के सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण मोहन वर्मा ने नवजात बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। माइक्रो प्लान के अनुसार, इस राउंड में पांच लाख 29 हजार 660 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसके लिए 1293 चलंत टीम (गृह भ्रमण दल) पांच लाख 99 हजार 182 घरों में जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगे। 11 से 15 अक्टूबर तक अभियान चलाने के बाद छूटे बच्चे को 16 अक्टूबर को बी टीम ड्रॉप देंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए 533 सुपरवाइजर को लगाया गया है। वहीं, 187 ट्रांजिट टीम, 56 मोबाइल टीम, 33 वन मैन टीम, 38 कोल्ड चेन होल्डर तथा 109 डिपो होल्डर को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने कहा- जेपी के लिए राष्ट्रहित से ऊपर कुछ नही था

सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण मोहन वर्मा ने बताया कि शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा हर हाल में पिलाई जाएगी। इसके लिए कई स्तरों पर निगरानी टीम भी बनाई गई है। अभियान के तहत दवाई की किल्लत नहीं हो इसके लिए सब डीपो बनाया गया है। प्रत्येक क्षेत्र का गहन अनुश्रवण किया जायेगा, हमारा उद्देश्य है एक भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित नहीं रहे। क्योंकि एक भी बच्चा छूटा पोलियो चक्र टूटा।