Featured मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा की तस्वीर पर प्रियंका की प्रतिक्रिया ने उड़ाए फैंस के होश

parineeti

मुंबईः फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में परिणीति समुन्द्र किनारे रेत पर ब्लैक कलर की 2 पीस बिकनी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने गॉगल्स भी लगाया हुआ है और हाथ में घड़ी पहनी हुई है। इस तस्वीर को खुद परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसके कैप्शन में मजाकिया और मजेदार अंदाज में लिखा-यह फोटो खिंचवाने से पहले मैं प्राणायाम कर रही थी। ओके, यह झूठ है।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

परिणीति की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं, तो वहीं परिणीति का यह बिकनी लुक देखकर उनकी अभिनेत्री बहन प्रियंका चोपड़ा के होश ही उड़ गए। प्रियंका ने परिणीति की इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-मुझे बहुत जलन हो रही है। परिणीति की इस तस्वीर पर प्रियंका का यह कमेंट हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। बता दें, परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे मशहूर सिस्टर्स जोड़ियों में से एक हैं। यह भी पढ़ेंःडब्ल्यूटीसी फाइनल : भारतीय टीम ने साउथम्पटन में शुरू की ग्रुप ट्रेनिंग

प्रियंका आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान कायम कर चुकी हैं, तो वहीं परिणीति भी बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, मेरी प्यारी बिंदु, गोलमाल अगेन, नमस्ते इंग्लैंड, जबरिया जोड़ी, साइना नेहवाल, द गर्ल ऑन द ट्रेन आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड के साथ-साथ दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई है।