फोटो मनोरंजन

प्रियंका ने पति निक के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, कैप्शन में लिखी ये बात..

priyanka nic

 

लखनऊ: मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रियंका  अपने फैंस के लिए अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें प्रियंका और निक रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में प्रियंका और निक हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर को फैन्स के साथ शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "हमेशा के लिए मेरा। आपके लिए बहुत आभारी हूं।"

https://www.instagram.com/p/CFC8HD8jUmN/?utm_source=ig_web_copy_link

हाल ही में प्रियंका ने एक और फोटो शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस का नया हेयर लुक उन पर काफी पसंद किया जा रहा था। तस्वीर को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "न्यू हेयर, डोंट केयर।" एक्ट्रेस की यह फोटो भी खूब वायरल हुई थी।

https://www.instagram.com/p/CFBDMtJDr2x/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं, एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' पर हस्ताक्षर किए है।

https://www.instagram.com/p/CECZWXJjcYu/?utm_source=ig_web_copy_link https://www.instagram.com/p/CDR3ugMjOyy/?utm_source=ig_web_copy_link