Thursday, February 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ पहुंचीं प्रियंका गांधी, एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ पहुंचीं प्रियंका गांधी, एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने किया स्वागत

priyanka-gandhi-in-cg

रायपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi CG visit) शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पहुंची। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi CG visit) आज कांकेर के गोविंदपुर में आयोजित नगरीय निकाय एवम पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी। प्रियंका जनसभा को भी संबोधित करेंगी।

महासम्मेलन में कांकेर जिले में 866 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi CG visit) के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर और पाटन में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 12 हजार 730 हितग्राहियों को 05 करोड़ 78 लाख 31 हजार रुपये की सामग्री, ऋण स्वीकृति पत्रक, चेक, अनुदान, वन अधिकार मान्यता पत्र आदि का वितरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें..छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा बढ़ावा, जल्द बनेंगे खेलो इंडिया के सेंटरः अनुराग ठाकुर

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए पुलिस ने कांकेर शहर और सभा स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया है। जिला पुलिस के अलावा बीएसएफ और सीआरपीएफ की टुकड़ी भी मौके पर तैनात की गई हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें