Thursday, March 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशGujarat flood : बाढ़ को लेकर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, सरकार...

Gujarat flood : बाढ़ को लेकर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, सरकार से की मदद की अपील

Gujarat flood :  गुजरात में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। बाढ़ से कई लोगों की मौत की खबरें सामने आई है, जिस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दुख जताया है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुजरात में बाढ़ के कारण हुई मृत्यु और विनाश के बारे में दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “गुजरात में बाढ़ की वजह से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस आपदा में हजारों लोग बेघर हो गए हैं। बड़े पैमाने पर संपत्तियों का नुकसान हुआ है।”

बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रियंका गांधी ने जताया शोक 

Priyanka Gandhi ने शोक-संतप्त परिवारों और पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि, मैं सभी गुजरात वासियों की कुशलता की कामना करती हूं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन किया, ” बाढ़ प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें। वहीं इस दौरान उन्होंने राहत बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्द्श भी दिए।

पीएम मोदी ने भूपेंद्र पटेल से की बातचीत 

वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बातचीत की थी। उन्होंने बाढ़ के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए राहत-बचाव कार्यों के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

Chief Minister Bhupendra Patel ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात में भारी बारिश की स्थिति के संबंध में मुझसे फोन पर बातचीत की और राहत और बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: छेड़छाड़ व दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार

साथ ही उन्होंने आगे कहा, “माननीय प्रधानमंत्री लगातार गुजरात की चिंताजनक स्थिति पर ध्यान दे रहे हैं। उनके दिल में गुजरात के लोगों के प्रति गहरा स्नेह है। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान और जब भी जरूरत होती है, वे हमेशा गुजरात और गुजरात के लोगों के साथ खड़े रहते हैं, गर्मजोशी और अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।”

बता दें कि, प्रदेश में इन दिनों हो रही भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसके अलावा प्रदेश में आने वाले दिनों में होने वाली बारिश की वजह से मौसम विभाग लगातार चेतावनी जारी कर रहा है।

इन जिलों में जारी किए अलर्ट

  • अहमदाबाद
  • गांधीनगर
  • मेहसाणा
  • अरावली
  • बनासकांठा
  • साबरकांठा
  • महिसागर
  • पाटन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें