Home गैलरी फोटो व्हाइट सिल्क ड्रेस, हाई हील्स के साथ प्रियंका चोपड़ा का हाॅट लुक...

व्हाइट सिल्क ड्रेस, हाई हील्स के साथ प्रियंका चोपड़ा का हाॅट लुक कर देगा दीवाना

 

मुंबईः बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक अपनी मेहनत के दम पर सफलता का परचम लहराया है।

 

 

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरे और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वह अपने रेस्टोरेंट ‘सोना’ पहुंची और वह जमकर एंजाॅय किया और साथ ही वहां की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की।

 

प्रियंका चोपड़ा इन तस्वीरों काफी हाॅट और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा पतली स्ट्रैप्स, व्हाइट सिल्क ड्रेस, हाई हील्स और हाई बन के साथ बेहद हाॅट लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर बेहद पसंद कर रहे हैं और उनकी यह तस्वीरें काफी तेजी से वायरल भी हो रही है।

Exit mobile version