Featured मनोरंजन

ब्लैक कलर के बैकलेस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने ढाया कहर, पैपराजी को मारी आंख, वीडियो वायरल

priyanka-chopra-min

मुंबईः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो न्यूयार्क में एक इवेंट का है जिसमे प्रियंका अपने पति निक जोनस और पाकिस्तान की समाजसेवी कार्यकर्ता मलाला युसुफजई के साथ नजर आ रही हैं। पीसी ने इस इवेंट का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा- मेरे कुछ पसंदीदा लोगों के साथ न्यूयॉर्क में नाइट आउट।

वीडियो में प्रियंका ब्लैक कलर के बैकलेस आउटफिट काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इवेंट में वह अपने कुछ करीबियों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान देसी गर्ल ने गोलगप्पे भी खाये। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं वीडियो में वह कार में बैठते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही बैठते हुए पैपराजी को पोज देते हुए आंख मारते हुए भी दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर देसी गर्ल का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें..दो महिलाओं ने ससुरालपक्ष पर दहेज मांग का लगाया आरोप, केस...

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशनंस जनरल असेंबली को संबोधित करते हुए बच्चों के अधिकारों के बारे में बात की थी। इस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के साथ पोज देती नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा साल 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर बनी थीं। वह लंबे समय से इस संगठन से जुड़ी हुईं हैं। पीसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ में नजर आएंगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…