Featured मनोरंजन

अबॉर्शन का कानूनी अधिकार खत्म करने पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया यह रिएक्शन

priyanka-min-13

मुंबईः हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को 1973 में ‘रो बनाम वेड’ मामले से मिली गर्भपात की कानूनी सुरक्षा खत्म कर दी है। इस फैसले के बाद कई लोग इसका समर्थन कर रहे हैं, तो कई पुरजोर विरोध कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी अदालत के इस फैसले पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का भी रिएक्शन सामने आया है।

प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो गर्भपात पर उनकी राय को स्पष्ट कर रहा है। प्रियंका द्वारा शेयर किए गया पोस्ट एक कोलाज तस्वीर है जिसमें एक तरफ गन है, जिस पर लिखा है- ‘कैरी करने के लिए स्वतंत्र हैं!’, दूसरी तस्वीर में प्रेग्नेंट महिला के बेबी बंप की है, जिस पर लिखा है- “जबरदस्ती कैरी करना है!” इस पोस्ट के ऊपर एक कैप्शन है, जिसमें लिखा है- “सुप्रीम कोर्ट के दो फैसले बदनामी में रहेंगे।”

ये भी पढ़ें..दक्षिण अफ्रीका के नाइट क्लब में 17 लोगों के शव मिलने...

गौरतलब है कि यूएस में नागरिकों को गन कैरी करने का अधिकार है। वहीं अब महिलाओं के गर्भपात के मामले में कानूनी सुरक्षा खत्म कर दी है। इसकी वजह से दुनियाभर की कई नामी हस्तियां अदालत के इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…