Home मनोरंजन ऑस्ट्रेलिया में प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की ‘The Bluff’ की शूटिंग,...

ऑस्ट्रेलिया में प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की ‘The Bluff’ की शूटिंग, सेट से साझा की तस्वीरें

priyanka-chopra-movie-the-bluff

Mumbai : मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने ‘द ब्लफ’ की शूटिंग शुरू कर दी है। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, “चलो चलें! … पहला दिन”

शूटिंग से पहले प्रियंका शेयर की किया वीडियो

‘द ब्लफ’ की शूटिंग से पहले प्रियंका (Priyanka Chopra) ने फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ यॉट पार्टी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बेटी मालती मैरी जोनास भी नजर आईं। वीडियो में प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ मस्ती करती नजर आईं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जब मैं कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं, तो मेरे लिए यह जानना बहुत जरूरी होता है कि इसे बनाने के लिए साथ आने वाले लोग कैसे हैं। हम अपने परिवार और घरों से दूर, एक साथ काफी समय बिताते हैं, उस कला के बारे में सोचते, खाते और सांस लेते हैं, जिसमें हम योगदान दे रहे हैं।”

ये है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक पूर्व महिला समुद्री डाकू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार प्रियंका ने निभाया है, जो अपने परिवार की रक्षा के लिए एक यात्रा पर निकलती है। ‘द ब्लफ’ की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में चल रही है। इसका निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। इस फिल्म में मशहूर एक्टर कार्ल अर्बन भी हैं। प्रियंका की ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ भी रिलीज होने वाली है, जिसमें जॉन सीना और इदरीस एल्बा मुख्य भूमिका में हैं। प्रियंका को ‘देसी गर्ल’ कहा जाता है।

ये भी पढ़ेंः- शर्तों के साथ रिलीज होगी ‘हमारे बारह’, कोर्ट ने दी अनुमति

Priyanka Chopra ने दी कई हिट फिल्में

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दीं, जिनमें ‘बर्फी’, ‘डॉन’, ‘मैरी कॉम’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। बॉलीवुड के बाद अब वह हॉलीवुड में अपना जलवा दिखा रही हैं। हॉलीवुड में डेब्यू करते हुए उन्होंने साल 2017 में रिलीज हुई ‘बेवॉच’ में काम किया था। पिछले साल वह रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ और ‘लव अगेन’ में नजर आई थीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version