प्रदेश Featured पंजाब

राष्ट्रपति व सीएम चन्नी ने देशवासियों को दी लोहड़ी की शुभकामनाएं

नई दिल्लीः देश में आज लोहड़ी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से बनाया जा रहा है। फसल का यह त्योहार लोहड़ी उत्तर भारत में विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू और चंडीगढ़ में मनाया जा रहा है। दरअसल लोहड़ी सर्दियों की लंबी रातों के अंत का प्रतीक है। यह गर्मियों के लंबे दिनों का स्वागत करती है, क्योंकि सूर्य उत्तरी गोलार्ध में अपनी यात्रा शुरू करता है। लोहड़ी के मौके पर राष्ट्रपति से लेकर मुख्यमंत्री ने लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दी शुभकामनाएं

वहीं राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने गुरुवार को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुये कहा कि त्योहार सभी के लिए समृद्धि और खुशियां लेकर आएं। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट संदेश में कहा, “लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व की सभी को बधाई। हमारे देश को परिभाषित करने वाली विविधता में एकता पर प्रकाश डालते हुए, ये त्यौहार प्रकृति के साथ हमारे जैविक संबंधों को रेखांकित करते हैं। त्योहार सभी के लिए समृद्धि और खुशियां लेकर आएं।”

सीएम चन्नी ने भी दी बधाई

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लोगों को लोहड़ी के त्योहार की बधाई दी। राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा, लोहड़ी का पर्व आप सभी के लिए शुभ हो। अपने किसान भाई-बहनों को ख़ास शुभकामनाएँ- आपके सत्याग्रह की जीत की ख़ुशी पूरा देश मना रहा है। वहीं, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट कर लोगों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। सीएम चन्नी ने अपने ट्वीट में लिखा, लोहड़ी के पावन अवसर पर आपको और आपके प्रियजनों को हार्दिक बधाई। मैं आशा करता हूं कि यह वर्ष शांति, समृद्धि और खुशियों से भरा हो।

बता दें, हर साल 13 जनवरी के दिन भारत में लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। मान्यता है कि लोहड़ी पर्व नए अन्न के तैयार होने और फसल कटाई की खुशी में मनाया जाता है। इस दौरान आग का अलाव लगाया जाता है। इस दौरान गेंहू की बालियों को अर्पित किया जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)