Home देश पुलिस वाहन व कंटेनर की टक्कर से एक पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी...

पुलिस वाहन व कंटेनर की टक्कर से एक पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

accident-in-koderma

कोडरमा: जिले के चंदवारा थाना अंतर्गत मदनगुंडी गौरी नदी पुल के समीप कोडरमा पुलिस की एक वैन और कंटेनर वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी, जबकि झारखंड पुलिस के 12 पुलिस जवान घायल हुए हैं। जिनमें से छह जवानों को रेफर किया गया है।

बताया गया कि सोमवार को दिन के करीब एक बजे कोडरमा पुलिस वैन तिलैया डैम ओपी से पुलिस जवानों को लेकर चंदवारा स्थित पुलिस लाइन जा रही थी, तभी गौरी नदी पुल के समीप सामने से आ रहे एक कंटेनर वाहन ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में पुलिस वैन पर सवार सभी लोग घायल हो गए।

घटना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस के सहयोग से सभी घायल पुलिस जवानों को पिकअप वाहन के जरिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पुलिस जवान गणेश कुमार को इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी।

ये भी पढ़ें..Poonch attack: एक्शन में इंडियन अर्मी, दहशतगर्दों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर सर्च अभियान जारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल पुलिस जवानों की स्थिति जानने पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर भी सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल जवानों की स्थिति और इलाज की जानकारी ली। दुर्घटना में घायल तेजनारायण, संजय सिंह, सुनील कुमार, संजय सिंह, चंदन कुमार व सतीश कुमार के नाम शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है।

वहीं अन्य घायलों में पुलिस वैन के ड्राइवर विनोद मरांडी, चंद्रा मुंडा, राहुल सिंह, विकास चिक बडाई, राम विलास भगत एवं ट्रक ड्राइवर संजय सिंह का कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि सभी जवान हज़ारीबाग के पदमा ट्रेनिंग सेंटर से ईद के दिन ड्यूटी के लिए कोडरमा पहुंचे थे। ड्यूटी के बाद सभी जवान वापस चंदवारा पुलिस लाइन आ रहे थे, तभी हादसा हो गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version