Home अन्य क्राइम रहस्यमय तरीके से 9 दिन पहले गायब हुईं थी दो बहनें, अब...

रहस्यमय तरीके से 9 दिन पहले गायब हुईं थी दो बहनें, अब तक खबर नहीं, दहशत में परिवार

police-will-soon-solve-case-of-two-sisters-missing

Bihar, नवादा: नवादा से लापता दोनों बेटियों की तलाश के लिए परिजन दर-दर भटक रहे हैं। पकरीबरावां थाना प्रभारी अजय कुमार ने मामले को जल्द सुलझाने का दावा किया है। शुक्रवार को दोनों बहनों के माता-पिता ने उच्चाधिकारियों से मामले में जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार

पकरीबरावां के हनुमाननगर मोहल्ले से बाजार गई दो बहनें रहस्यमय ढंग से गायब हो गई हैं। दोनों चचेरी बहनें बताई जा रही हैं। दोनों बहनें 30 जुलाई से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। जिसको लेकर परिजनों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। इस घटना को लेकर परिजनों ने एसपी से मिलकर दोनों बहनों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं पिछले नौ दिनों से लापता दोनों बहनों को लेकर परिजनों में दहशत है कि कहीं वे किसी अनहोनी का शिकार न हो जाएं।

इलाके में दहशत

पीड़ित परिजन पप्पू कुमार और उनकी पत्नी गणिता देवी ने बताया कि मेरे बहनोई नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के पेशोर गांव के रहने वाले हैं और फिलहाल वे पटना में रह रहे हैं, उनकी बेटी पिछले तीन महीने से मेरे साथ पकरीबरावां में रह रही थी। दोनों बहनें किसी काम से घर से पकरीबरावां बाजार गई थीं। तब से दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। दोनों बहनों को गायब हुए 9 दिन हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, ISIS का खूंखार आतंकी रिजवान गिरफ्तार

दोनों परिवारों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनों लापता बहनों की तलाश जारी है। जल्द ही दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस दोनों बहनों की तलाश में जुट गई है। इधर, दोनों बहनों के अचानक गायब हो जाने से इलाके में दहशत का माहौल है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version