प्रदेश हरियाणा क्राइम

कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा, फिल्म ड्रीमगर्ल की तर्ज पर युवतियां करती थी बातें

call center

इंदौरः शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को ड्रीमगर्ल कॉल सेंटर पर छापेमार कार्रवाई की है। यहां फिल्म ड्रीमगर्ल की तर्ज पर युवतियां लड़कों से कॉल करवाती थीं। सेंटर का संचालक युवतियों के मोबाइल रिचार्ज करवाता था। पुलिस ने सेंटर के संचालक अतुल कुमार बोरकर और उसकी गर्लफ्रेंड वर्षा को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने वहां मिली युवतियों को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस सेंटर के संचालक से पूछताछ कर रही है।

विजय नगर एएसपी सोनाक्षी सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने सुबह विजय नगर थाने से करीब आधे किमी दूर आर्बिट माल के एक ड्रीमगर्ल कॉल सेंटर पर छापा मारा। यहां से करीब 10-12 लड़कियां थीं। यह लड़कियां आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीमगर्ल की तर्ज पर लड़कों से कॉल करवाती थीं और घंटों बातें करती थीं।

संचालक ही उनके मोबाइल रिचार्ज करवाता था और खूब पैसा कमाता था। संचालक 10-12 लड़कियां बैठाकर यह सेंटर चला रहा था। इस कार्रवाई के लिए विशेष रूप से तीन थानों का बल बुलवाया गया था, जिसमें विजय नगर के साथ ही लसूड़िया और तिलक नगर थाना पुलिस भी शामिल थी। पुलिस ने यहां मिली लड़कियों से पूछताछ की और यहां से दस्तावेज जब्त किए हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…