Home ट्रेंडिंग Women’s Day: कौन हैं एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी? जिन्हें PM मोदी...

Women’s Day: कौन हैं एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी? जिन्हें PM मोदी ने सौंपे अपने सोशल मीडिया अकाउंट

Elina Mishra -Shilpi Soni

Women’s Day: 8 मार्च यानी आज पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर पीएम मोदी ने नारी शक्ति को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने की जिम्मेदारी दो दिग्गज महिलाओं को सौंपी है।

Women’s Day: कौन हैं एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी

बता दें कि एलिना मिश्रा (Elina Mishra) परमाणु वैज्ञानिक, जबकि शिल्पी सोनी (Shilpi Soni) अंतरिक्ष वैज्ञानिक। जिसे पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को संभालने की जिम्मेदारी दी है। साथ ही पीएम मोदी ने एलीना और शिल्पी के योगदान की भी सरहना की है। दोनों महिला वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, परमाणु प्रौद्योगिकी और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि महिला दिवस पर वे प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि भारत में अधिक से अधिक महिलाएं विज्ञान की ओर आएं। यह कल्पना से परे है कि परमाणु प्रौद्योगिकी जैसा क्षेत्र भारत में महिलाओं को इतने अवसर प्रदान करेगा।

इसी तरह अंतरिक्ष जगत में महिलाओं और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी भारत को नवाचार और विकास के लिए बेहद आकर्षक स्थान बनाती है। उन्होंने लिखा कि भारतीय महिलाओं में निश्चित रूप से प्रतिभा है और भारत के पास निश्चित रूप से सही मंच है।

ये भी पढ़ेंः- Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली में लागू हुई महिला समृद्धि योजना

PM मोदी के एक्स अकाउंट से दोनों ने लिखा

दोनों ने पीएम मोदी के एक्स अकाउंट से लिखा, “हम, अलीना और शिल्पी यह कहना चाहेंगे कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी की अनंत दुनिया बहुत ही रोमांचक और संतोषजनक है। जब हमारे द्वारा डिजाइन और विकसित की गई प्रणालियों को उपयोग में लाया जाता है, तो हमें जो खुशी मिलती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। भारत के परमाणु और अंतरिक्ष कार्यक्रम में हमारे जैसे कई वैज्ञानिक हैं, जिनका हम सम्मान करते हैं।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version