प्रदेश देश Featured दिल्ली

Mann Ki Baat: वर्ष 2023 में आज पहली बार पीएम मोदी करेंगे 'मन की बात', इन मुद्दों पर करेंगे बात

Mann-Ki-Baat
mann-ki-baat

नई दिल्लीः पीएम नरेन्द्र मोदी वर्ष 2023 की पहली 'मन की बात' (mann ki baat) में आज सुबह 11 बजे देश के साथ अपने विचार साझा करेंगे। 'मन की बात' का यह 97वां एपिसोड होगा। इस एपिसोड में पीएम मोदी आकाशवाणी पर देश को 'न्यू इंडिया' की प्रगति की कहानी सुनाएंगे। इस कार्यक्रम के साथ पीएम देश के विकास के लिए अपने विचारों को शेयर करेंगे। 'मन की बात' के 96वें एपिसोड का प्रसारण पिछले साल 25 दिसम्बर को हुआ था।

ये भी पढ़ें..उमा भारती ने शराब की दुकान के सामने डाला डेरा, किया ये बड़ा ऐलान

साल 2022 के आखिरी प्रसारण में पीएम मोदी कहा था कि साल पिछला खास इसलिए भी रहा क्योंकि इस साल भारत ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। इस साल भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिली। साल 2023 में हमें जी-20 के उत्साह को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। पीएम ने इस दौरान कोविड माहामारी के बढ़ने का जिक्र करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की भी कहा था। साथ ही साल भर की उपलब्धियों का भी देशवासियों से जिक्र किया था।

https://twitter.com/BJP4India/status/1619387328216039425?s=20&t=01-Jz12ff-EWdnKMw_j77Q

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी हर माह के आखिरी रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (mann ki baat) में देश-दुनिया से जुड़ी तमाम बातों को देशवासियों के साथ साझा करते हैं। मान जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी आज प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम में ज्वार, बाजरा, कोदो के साथ अन्य मोटे अनाज पर चर्चा कर सकते हैं। दरअसल पीएम देश को मोटे अनाज के हब की तौर पर विकसित करने का विजन रखते हैं।

मन की बात के 100वें एपिसोड के लिए हो रहा कॉम्पिटिशन

बता दें कि अप्रैल में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड होना है। इस एपिसोड के लिए लोगो (Logo) और जिंगल (Jingle) बनाने का कॉम्पिटिशन रखा गया है। यह कॉम्टीशन 18 जनवरी से शुरू हो चुका है, जिसके लिए लोग अपने बनाए लोगो और जिंगल को सब्मिट कर रहे हैं। सब्मिट करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप mygov.in पर आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)