Holi 2023: इस होली अपनी राशि के हिसाब से खेलें रंग और गुलाल, चमक जाएगी किस्मत

Holi-according-to-your-zodiac

Holi-according-to-your-zodiac

नई दिल्लीः रंगो का पर्व होली इस वर्ष आठ मार्च (बुधवार) को मनाया जाएगा। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन होगा और इसके अगले दिन होली खेली जाएगी। होली के साथ हिंदू कैलेंडर का नया वर्ष भी शुरू हो जाएगा। होली का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। होली पर्व के काफी दिन पहले ही सभी लोग अपने घरों में इसकी तैयारियां करने लगते हैं। होली के दिन कई तरह के रंग और गुलाल सभी एक-दूसरे को लगाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि के हिसाब से रंग और गुलाल खेलना शुभ माना जाता है। अपनी राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करने से ग्रह-दोष से मुक्ति मिलती है। हर राशि का एक स्वामी होता है, जिसे भाने वाले रंग से होली खेलकर जातक शुभ प्रभाव पाते हैं।

राशि के हिसाब से खेले होली
मेष और वृश्चिक राशि वालों को लाल, केसरिया, सिन्दूरी रंग गुलाल गुलाल से होली और गुलाल खेलना चाहिए। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और मंगल के शत्रु शनि माने जाते हैं। ऐसे में मेष राशि वालों को होली खेलते समय काले और नीले रंग से दूर रहना चाहिए। इसी तरह वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल राशि वालों के लिए लाल रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। इसी तरह वृष व तुला राशि वालों को सफेद चमकीला गुलाल रंग से होली खेलनी चाहिए। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। तुला राशि वालों को सफेदा का इस्तेमाल करने के बाद होली खेलना चाहिए। वृष राशि के भी स्वामी शुक्र हैं और शुक्र एक चमकीला ग्रह है। इसलिए वृष राशि वालों को सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए।

मिथुन व कन्या राशिवालों को हरे अबीर गुलाल से रंग खेलना चाहिए। मिथुन राशि के स्वामी बुध माने जाते हैं, इसलिए बुध ग्रह वालों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। ऐसे में कन्या राशि वालों के लिए भी हरे रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। कर्क राशिवालों को श्वेत चूर्ण गुलाल हल्का चमकीला रंग से होली खेलना चाहिए। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा हैं, जो जल के प्रतीक भी माने जाते हैं। कर्क राशि वालों को होली खेलते समय पानी का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। सिंह राशि के जातकों के स्वामी सूर्य हैं और सूर्य की ऊर्जा प्राप्त करने के लिए सिंह राशि वालों को लाल, गुलाबी, नारंगी जैसे रंगों से होली खेलनी चाहिए। काले, नीले रंग से सिंह राशि वालों को दूर रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें..Holika Dahan 2023: इन लोगों को बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, वरना होगा बड़ा नुकसान

इसी तरह धनु और मीन राशि वालों को पीला रंग के गुलाल और रंग से होली चाहिए। धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। धनु राशि वालों के लिए पीले रंग, केसर के रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। मीन राशि वालों को प्राकृतिक रंगों के साथ पीले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा। मकर एवं कुंभ राशि के जातकों को काला नीला एवं भूरा गुलाल और रंग से होली खेलना चाहिए। मकर राशि के स्वामी शनि हैं। शनिदेव को खुश करने के लिए मकर राशि वालों को काले और नीले रंग से होली खेलना लाभकारी होता है। इसी तरह कुंभ राशि के जातकों के स्वामी शनिदेव हैं, कुंभ राशि वालों को नीले और काले रंग से होली खेलना लाभकारी होगा।

होलिका दहन के समय परिक्रमा करने का विधान
होलिका दहन के समय होलिका के परिक्रमा का विधान भी है। होलिका के चारों ओर तीन या सात बार परिक्रमा करते हुए कच्चे सूत को लपेटना चाहिए। इसके बाद होलिका की भस्म मस्तक पर लगाने से माना जाता है कि आरोग्य लाभ के साथ सुख-समृद्धि मिलती है। होलिका दहन से पहले होलिका का पूजन भी किया जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)