Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

वजन को नियंत्रित रखने के साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है पाइनएप्पल

pineapple2-min

नई दिल्लीः बढ़ते वजन की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। चाहे वह कोई भी मौसम हो। गर्मियों के मौसम में प्रकृति ने कई ऐसी चीजें हमें दी है। जिनके सेवन से हम गर्मियों के मौसम में भी खुद को फिट रख सकते है। साथ ही डिहाइड्रेशन समेत कई समस्याओं को दूर कर सकते है। वैसे तो गर्मियों के मौसम में पोषक तत्वों से भरपूर कई फल उपलब्ध होते है। लेकिन इनमें से एक फल ऐसा है जो सेहत के साथ ही आपके बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकता है। इस फल का नाम है पाइनएप्पल। पाइनएप्पल का स्वाद खट्टा और मीठा दोनों होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। आइए जानते है सेहत के लिए फायदेमंद पाइनएप्पल के सेवन के फायदे-

हड्डियों को बनाता है मजबूत
पाइनएप्पल में कैल्षियम और मैगनीज पाया जाता है जोकि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पाइनएप्पल के जूस के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।

इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत
पाइनएप्पल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जोकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स और तनाव को भी दूर करते हैं।

बढ़ते वजन को रखता है नियंत्रित
पाइनएप्पल में फाइबर पाया जाता है जोकि पाचन क्रिया को दुरूस्त रखता है। साथ ही शरीर में मौजूद फैट को भी काटते हैं। इसके सेवन से शरीर एनर्जेटिक और एक्टिव बना रहता है। यदि आप एक्टिव होंगे, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहेगा। इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें..अमेरिका ने अप्रवासियों के वर्क परमिट को बढ़ाया, भारतीयों को भी...

त्वचा का रखता है ख्याल
विटामिन सी और बीटा कैरोटीन से भरपूर पाइनएप्पल त्वचा का भी ख्याल रखता है। इसके जूस के सेवन से उम्र का प्रभाव कम होता है। झूर्रियां खत्म हो जाती है। साथ ही यह गर्मियों के मौसम में सूर्य की हानिकारक किरणों से भी स्किन की रक्षा करता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)