Home फीचर्ड मांग में सिंदूर सजाये कोरियोग्राफर गीता कपूर की तस्वीरें हो रहीं वायरल

मांग में सिंदूर सजाये कोरियोग्राफर गीता कपूर की तस्वीरें हो रहीं वायरल

मुंबईः बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में लाल रंग के लिबास में गीता कपूर किसी नई-नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। खास बात यह है कि इन तस्वीरों में गीता मांग में सिन्दूर लगाए नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर हर किसी की नजर ठहर सी जा रही है। हालांकि यह तस्वीर कुछ दिन पुरानी है, जिसे खुद गीता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया था। फैंस गीता की इन तस्वीरों को देखकर उनसे सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने अपनी मांग में किसके नाम का सिन्दूर लगाया है? कहीं उन्होंने गुपचुप तरीके से किसी से शादी तो नहीं रचा ली है।

यह भी पढ़ेंःमुंबई में चक्रवात ‘तौकते’ ने मचायी भयंकर तबाही, बॉम्बे हाई में…

फैंस के इन सवालों का फिलहाल गीता ने कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि गीता कपूर इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में इस बात का खुलासा कर सकती है। गौरतलब है गीता कपूर इन दिनों ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं और शो में वह कंटेस्टेंट के बीच गीता माँ के नाम से मशहूर हैं।

Exit mobile version