देश जरा हटके

साल के 365 दिनों में 300 दिन सोता है ये शख्स, लोग बोलते हैं कलयुग का कुंभकरण

xkumbh-1586854027-1626106194.jpg.pagespeed.ic.W8r4YIH2tU

नागौरः आपने रामायण के कुंभकरण के बारे में जरूर सुना होगा। जो 6 महीने में सिर्फ एक दिन ही जगता था, लेकिन क्या आपने कलयुग के कुंभकरण के बारे में सुना है। अगर नहीं सुना है तो आज हम आपको कलयुग के कुंभकरण के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 25 दिनों तक सोते रहते हैं। इस बात पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन ये सच है। ये शख्स राजस्थान के जोधपुर संभाग स्थित नागौर जिले का है। जिनका नाम पुरखाराम है। पुरखाराम के घर वालों का कहना है कि ये साल में 300 दिन सोते हुए ही बिताते हैं।

बीमारी से ग्रसित हैं पुरखाराम

पुरखाराम जन्म से ही ऐसे नहीं हैं। डॉक्टर्स बताते हैं कि पुरखाराम पिछले कई सालों से एक्सिस हायपरसोम्निया बीमारी से ग्रसि‍त है, ये एक साइकोलॉजिकल बीमारी है। ये बहुत ही रेयर बीमारी है। इस बीमारी के कारण ये पुरखाराम 25 दिनों तक नहीं जागते। 42 साल के पुरखाराम वर्ष के 365 दिन में 300 दिन तक सोते है। सोते में ही वो खाना-पीना, नहाना भी कर लेते हैं। पुरखाराम को ये बीमारी 23 साल पहले हुए थी। शुरूआती दौर में ये 18-18 घंटे सोते थे। धीरे-धीरे इनकी नींद बढ़ती गई, अब ये आलम हैं कि ये अधिकांश समय सोते ही नजर आते हैं। पुरखाराम को लोग कुंभकरण के नाम से पुकारते हैं।

धीरे-धीरे बढ़ती गई नींद की अवधि

नागौर जिले के परबतसर उपखंड के भादवा गांव निवासी पुरखाराम एक किराने की दुकान चलाते हैं लेकिन इस बीमारी की वजह से वे महज 5 से 6 दिन ही खोल पाते हैं। पुरखाराम के परिवार ने बताया 20-25 दिनों तक नहीं जागते, शुरूआत में पांच छह दिन ही सोते थे, हम उन्‍हें खाने को दे देते थे वो सोते हुए खाते और पड़ जाते थे। घर वाले कितना भी जगाते हैं तो भी वो नहीं जागते थे।

पुरखाराम ने बयां किया अपना दर्द

पुरखाराम की सोने की आदत से परेशान होकर उनके परिजनों ने जब डॉक्‍टर को दिखाया तो इस बीमारी का खुलासा हुआ। 2015 से उनकी यह बीमारी बढ़ गई। पुरखाराम की पत्नी लिछमी देवी बताती हैं कि उनके पति को जगाने के तरह-तरह के प्रयास किए जाते हैं, लेकिन पुरखाराम की नींद नहीं खुलती। पुरखाराम ने कहा मैं अपनी इस बीमारी से परेशान हूं, भूखे रहता हूं तो नींद नहीं आती, लेकिन कितने दिन नहीं खाऊं, जीने के लिए तो खाना तो पड़ेगा ही।

यह भी पढ़ेंः-पीएम मोदी ने ओलंपिक खिलाड़ियों से किया संवाद, कहा- बिना दबाव के बेहतर योगदान दें खिलाड़ी

डॉक्‍टरों के अनुसार इन वजहों से हो सकती ये दुर्लभ बीमारी

पुरखाराम अब दवा खाकर थक चुके हैं उनकी मां कंवरी देवी और पत्नी लिछमी देवी को अभी भी उम्‍मीद है कि वो ठीक हो जाएंगे। विशेषज्ञ डॉक्‍टर के अनुसार ये हायरपरसोम्रिया का मामला है। ये बीमारी रेयर है। किसी को अगर पुराना ट्यूमर या पहले कभी हेड इंज्‍यूरी हुई हो तो ऐसी बीमारी होती है। डॉक्‍टरों के अनुसार बीमारी का सही समय पर डाइग्‍नोसिस करने से ट्रीटमेंट संभव है।