Wednesday, February 19, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशPre Monsoon: पहली बरसात से लोगों को मिली गर्मी से राहत, धान...

Pre Monsoon: पहली बरसात से लोगों को मिली गर्मी से राहत, धान रोपाई पकड़ेगी जोर

Pre Monsoon: बीते एक महिने से प्रचंड गर्मी झेल रहे फतेहाबाद वासियों को गुरुवार की अलसुबह हुई प्री-मानसून की पहली बारिश ने काफी हद तक राहत पहुंचाई है। रात से ही गरज, चमक व तेज हवा के साथ बादल घिरे और बरसात शुरू हो गई। इस बरसात के बाद मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बता दें, पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से फतेहाबाद का अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था। और लोगों का गर्मी से बुरा हाल था।

Pre Monsoon: बारिश के बाद फसलों को मिली राहत

वहीं गुरुवार की अलसुबह हुई बरसात से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापतान 27 डिग्री बताया जा रहा है। वहीं बारिश के बाद किसानों की फसलों को भी राहत मिली है, इस प्री मानसून की बरसात के बाद अब धान रोपाई का काम भी जोर पकड़ेगा। बता दें, फतेहाबाद में इस सीजन की प्री मानसून की पहली बरसात हुई और गुरुवार अलसुबह करीब साढ़े 3 बजे आसमान में बादल छाने लग गए थे। पहले तो तेज आंधी चली और उसके बाद करीब 4 बजे शहर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। जबकि आस-पास के गांव में भी अनेक जगहों पर अच्छी बारिश होने का समाचार है।

भीषण गर्मी से बढ़ी मरीजों की संख्या

बताया जा रहा है कि, प्री-मानसून के आगाज से महज एक दिन पहले जून में तीसरी बार सबसे ज्यादा गर्म रात दर्ज हुई थी। लोग भीषण गर्मी का प्रकोप सहने को मजबूर दिखे। भीषण गर्मी से अस्पतालों में डायरिया, त्वचा, लू के संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की कतार देखी गई, कमोवेश यही स्थिति बुधवार को सुबह से शाम तक रही, पर देर रात मौसम का मिजाज बदलने लगा। देर रात तेज हवा चली और सुबह करीब 4 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें: Lucknow Weather Update Today: लखनऊ में आंधी-बारिश से बिजली गुल, इन इलाकों में पेयजल समस्या से जूझें लोग

बता दें, मौसम विभाग ने तीन दिनों तक मौसम अनुकूल बने रहने पर हल्की, तेज बारिश होने और तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्री-मानसून की बारिश का भी आगाज हो गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें