Home अन्य क्राइम Bhagalpur: मंदिर में घुसकर तोड़ी भगवान की मूर्तियां, आक्रोशित लोगों ने किया...

Bhagalpur: मंदिर में घुसकर तोड़ी भगवान की मूर्तियां, आक्रोशित लोगों ने किया पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज

people-broke-the-idols-of-god-in-the-temple

Bhagalpur: बिहार-झारखंड की सीमा पर भागलपुर जिले के सन्हौला बाजार स्थित शिव शक्ति मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मां दुर्गा, श्रीराम, माता सीता और राधा-कृष्ण (कुल 6) की मूर्तियां तोड़ दी।

घटना से गुस्साए लोगों ने जाम किया हाईवे

इस घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सैकड़ों लोगों ने घोघा-सन्हौला मुख्य मार्ग को छह घंटे तक जाम कर दिया। लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पैदल चलने वालों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खबर फैलते ही स्थिति और बिगड़ गई। फिर आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस बीच पुलिस ने एक आरोपी मोहम्मद शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को विक्षिप्त बताया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस दंगा नियंत्रण वाहन और सीआईटी कमांडो टीम के साथ इलाके में डेरा जमाए हुए हैं।

दर्जन भर लोगों से की जा रही पूछताछ

मंदिर के पुजारी गोरेलाल झा ने बताया कि देर रात एक युवक ने मंदिर में रखी मूर्तियों को खंडित कर दिया, जिसकी सूचना मुझे मंदिर के सेवक अशोक मंडल ने दी। इसकी सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटना के करीब छह घंटे बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, भागलपुर के एसपी सीटी के. राम दास ने कहा कि मंदिर में मूर्तियों को खंडित किए जाने के बाद माहौल बिगड़ गया था।

यह भी पढ़ेंः-Assembly elections: BJP की पहली सूची में आधी आबादी पर खास फोकस

लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि विरोध प्रदर्शन कर रहे आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने सन्हौला बाजार में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान कहलगांव डीएसपी शिवानंद सिंह, एसडीओ अशोक कुमार मंडल, बीडीओ शेखर सुमन, थानाध्यक्ष चंदन कुमार समेत सात थानों के थानाध्यक्ष समेत सैकड़ों पुलिस जवान मौजूद थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version