Home फीचर्ड Parineeti-Raghav Video: गोल्डन टेम्पल में माथा टेकने के बाद परिणीति-राघव ने की...

Parineeti-Raghav Video: गोल्डन टेम्पल में माथा टेकने के बाद परिणीति-राघव ने की सेवा, एक साथ धोए लंगर के बर्तन

parineeti-raghav-golden-temple

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Video: मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा (Raghav Chadha) जल्द ही शादी करने वाले हैं। बीते मई माह में दोनों ने करीबी मित्रों और परिजनों की उपस्थिति में दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। बीते दिनों दोनों को अमृतसर में गोल्डन टेम्पल (Golden Temple) में देखा गया था। जहां परिणीति अपने होने वाले पति के साथ गोल्डन टेम्पल (Golden Temple) में माथा टेकने पहुंची थी। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हुए थे। अब कपल का एक और वीडियो (Parineeti Chopra And Raghav Chadha Video)वायरल हो रहा है। जिसमें परिणीति और राघव (Parineeti And Raghav) गुरूद्वारे में सेवा करते हुए नजर आ रहे हैं।

परिणीति-राघव ने स्वर्ण मंदिर में की सेवा

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में परिणीति और राघव (Parineeti And Raghav) ने मिलकर भक्तों के साथ मिलकर सेवा की। इस दौरान राघव और परिणीति ने लंगर के बर्तन भी धोए। वीडियो (Parineeti Chopra And Raghav Chadha Video)में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस बाकी भक्तों के साथ बाबा की सेवा में बर्तन साफ करती नजर आ रही हैं। इस दौरान ये कपल बेहद सिंपल लुक में नजर आया। जहां परिणीति ने ऑफ-व्हाइट कुर्ता पायजामा सेट पहना था। वहीं दूसरी ओर, राघव ने ग्रे जैकेट के साथ सफेद कुर्ता पहना था।

ये भी पढ़ें..Bigg Boss OTT2: जैद हदीद-आकांक्षा पुरी की हरकत से शर्मिंदा हुए…

राघव-परिणीति ने शेयर की तस्वीरें

इंगेजमेंट के बाद परिणीति और राघव (Parineeti And Raghav) स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में माथा टेकने पहुंचे थे। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर एक्ट्रेस और उनके मंगेतर राघव के पीछे से क्लिक की गई है। इस दौरान यह कपल हाथ जोड़े हुए अपने सिर को ढके हुए नजर आ रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने कैप्शन में लिखा कि इस बार मेरी विजिट और भी खास थी। उसके साथ मेरी तरफ से। बताया जा रहा है कि अक्टूबर या नवंबर माह में परिणीति अपने मंगेतर राघव चड्ढा (Parineeti And Raghav) के साथ सात फेरों के बंधन में बंध सकती है। दोनों राजस्थान के उम्मेद भवन में शादी कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि उम्मेद भवन में ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने विवाह किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version