परिणीति ने शादी के लिए प्रियंका को दी ये खास ड्यूटी, बोलीं- ‘मिमी दीदी…’

parineeti-chopra-priyanka-chopra

parineeti-chopra-priyanka-chopra

मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने पाॅलीटिशियन राघव चड्ढा के साथ सगाई कर ली है। उनकी सगाई की खबरें मीडिया में छाई रहीं। वहीं, अब एक्ट्रेस का एक कमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट से उनकी शादी जल्द होने के संकेत भी मिल रहे हैं।

दरअसल, पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने परिणीति को उनकी सगाई की बधाई दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर परिणीति के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा था। वह अपनी बहन परिणीति की सगाई के कार्यक्रम पर शामिल होने के लिए खास तौर पर इंडिया आईं थीं। अब परिणीति ने भी प्रियंका के पोस्ट का जवाब दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी ‘दीदी‘ प्रियंका चोपड़ा जोनस से कहा है कि वह अपनी ‘ब्राइड्समेड ड्यूटी’ के लिए तैयार रहें। परिणीति ने ये कमेंट अपनी बहन प्रियंका की एक पोस्ट पर किया है। परिणीति, प्रियंका को प्यार से ‘मिमी दीदी’ कहकर बुलाती हैं। प्रियंका ने आप नेता राघव चड्ढा के साथ परिणीति की सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की थीं।

ये भी पढ़ें..परिणीति से लेकर स्वरा भास्कर तक, इन एक्ट्रेसेज को नेताओं से हुआ प्यार

प्रियंका ने लिखा था, ‘बधाई हो टिशा और राघव.. मैं शादी का इंतजार नहीं कर सकती। आप दोनों और परिवार के लिए बेहद खुश हूं। परिवार के साथ मिलकर बहुत अच्छा लगा।’ इस पर रिएक्ट करते हुए, परिणीति ने मंगलवार को जवाब दिया, ‘मिमी दीदी- ब्राइड्समेड की ड्यूटी आ रही है।’

परिणीति और राघव ने 13 मई को नई दिल्ली में सगाई की थी, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal), पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann), पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (Former Finance Minister P Chidambaram) और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे (Shiv Sena leader Aaditya Thackeray) सहित राजनेताओं ने भी भाग लिया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)