मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जल्द ही सात फेरों के बंधन में बंधने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ सगाई की। सगाई में परिजनों के अलावा करीबी मित्र और दिग्गज राजनेताओं ने शिरकत की। सगाई के बाद अब विवाह की तैयारियां तेज हो गयी हैं। हाल ही में परिणीति और राघव को राजस्थान के जयपुर में स्पॉट किया गया। कपल को राजस्थान में देख फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि दोनों जयपुर में ही शादी करेंगे। उल्लेखनीय है कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी राजस्थान में ही निक जोनास के साथ सात फेरे लिये थे।
View this post on Instagram
शादी की डेट पर शरमाईं परिणीति चोपड़ा
वहीं अब परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल परिणीति चोपड़ा को एक बिल्डिंग से बाहर निकलते समय पैपराजी ने स्पॉट किया। पैपराजी ने जब परिणीति से उनकी शादी की डेट के बारे में पूछा तो परिणीति चोपड़ा ने काफी मजेदार जवाब दिया। उन्होंने अपनी टीम की एक सदस्य की ओर इशारा करते हुए बोला कि वह जानती है। इसके बाद फोटोग्राफर्स ने परिणीति में शादी में इनवाइट करने के लिए कहा तो वह काफी सरमा गयीं। इस दौरान परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) व्हाइट कलर के सूट और ब्लैक चश्मा लगाये हुए काफी ब्यूटीफुल लग रही थीं।
ये भी पढ़ें..प्रियंका के बयान का कंगना ने किया सपोर्ट, कहा-यह सच है…
परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के अभिनय की बात करें तो वह हाल ही में सूरज बड़जात्या के राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आयी थीं। वहीं अब वह फिल्म ‘चमकीला’ में दिखायी देंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर दिलजीत दोसांझ नजर आयेंगे।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)