Home टॉप न्यूज़ Pankaj Udhas Died: चिट्ठी आई है… से लेकर निकलो ना बेनकाब… तक,...

Pankaj Udhas Died: चिट्ठी आई है… से लेकर निकलो ना बेनकाब… तक, पंकज उधास की टॉप 5 यादगार गजलें

Pankaj Udhas Died: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर और गजल गायक पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे। पंकज उधास का 72 साल की उम्र में लंबी बीमारी की वजह से निधन हो गया है। इस बुरी खबर को उनकी बेटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है। गायक पंकज उधास का आज 26 फरवरी को उन्होंने अंतिम सांसे ली। पंकज उधास के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई लोगों ने सिंगर और गजल गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पंकज उधास फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे गजल गायक थे जिन्होंने अपने संगीत करियर के दौरान कई यादगार गजल और गाने गए हैं। उनके गजल आज भी लोगों को पसंद आते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में पंकज उधास के द्वारा गाए टॉप 5 गजलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज भी गजल पसंद करने वालों की टॉप लिस्ट में होता है।

चिट्ठी आई है
साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म नाम में चिट्ठी आई है…गजल पंकज उधास ने गाया था। इस गजल को लोग काफी पसंद करते हैं। ये उस वक्त का ही नहीं बल्कि आज के समय का भी मशहूर गाना है। चिट्ठी आई है… गाने को सुनने के बाद अपने घर से दूर दराज बैठे लोग भी सुनकर भावुक हो जाते हैं। इस गाने की वजह से पंकज उधास काफी मशहूर हो गए थे और उनको एक के बाद एक कई फिल्मों में गाने का मौका मिला था।

चांदी जैसा रंग है तेरा
चांदी जैसा रंग है तेरा गजल काफी मशहूर था, उनका ये गाना साल 1984 में रिलीज हुआ था। ये गाना आज के युवाओं को भी पसंद आता है।

एक तरफ उसका घर
एक तरफ उसका घर भी उनकी मशहूर गजल है। ये नशा एल्बम का है जो साल 1997 में रिलीज हुआ था।

थोड़ी-थोड़ी पिया करो
थोड़ी थोड़ी पिया करो गजल आफरीन 2 का था जो साल 1986 रिलीज हुआ था। ये गजल आज भी संगीत प्रेमियों को पसंद आता है।

Pankaj Udhas Died: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन

निकलो ना बेनकाब
निकलो ना बेनकाब नायाब एल्बम का है जो साल 1985 में रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों द्वारा पसंद किया गया है।

ये पंकज उधास के ऐसे गजल हैं जो काफी पुराने और बेहद यादगार हैं। उनके निधन के बाद उनके ये गजल सदियों तक हमेशा याद किए जाएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version