Friday, March 21, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeहरियाणाPM Modi ने LIC बीमा सखी योजना का किया शुभारंभ, कहा- महिला...

PM Modi ने LIC बीमा सखी योजना का किया शुभारंभ, कहा- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है मकसद

PM Modi Haryana Visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा के पानीपत में एलआईसी बीमा सखी योजना (LIC Bima Sakhi Yojna) के शुभारंभ किया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के एक दशक बाद बहनों और बेटियों के लिए ‘बीमा सखी योजना’ शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हमारा पानीपत नारी शक्ति का प्रतीक बन गया है। पीएम ने कहा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना ही हमारा मकसद है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत 2047 तक विकास करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि उन्हें आगे बढ़ने के भरपूर अवसर मिलें, उनके सामने से हर बाधा को हटाया जाए।

PM Modi Haryana Visit: महिला सशक्तिकरण को दिया जा रहा बढ़ावा

मोदी ने कहा, ”आज भारत महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम उठा रहा है। आज का दिन अन्य कारणों से भी खास है। आज 9 तारीख है, शास्त्रों में 9 अंक को बहुत शुभ माना गया है। 9 अंक नव दुर्गा की नौ शक्तियों से जुड़ा है। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर को हुई थी। ऐसे समय में जब देश संविधान की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, 9 दिसंबर की यह तारीख हमें समानता और विकास को सर्वव्यापी बनाने की प्रेरणा देती है। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव चल रहा है। मैं गीता की धरती को नमन करता हूं। हरियाणा ने जिस तरह ‘एक है तो सेफ है’ के मंत्र को अपनाया है, वह पूरे देश के लिए एक मिसाल है।

ये भी पढ़ेंः- सोरोस और अडानी मुद्दे पर संसद में हंगामा, सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक हमारे देश में कई ऐसे काम थे, जो महिलाओं के लिए वर्जित थे। हमारी भाजपा सरकार ने बेटियों के सामने आने वाली हर बाधा को दूर करने का फैसला किया है। आज जनधन योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि आज लाखों बेटियों को बीमा एजेंट, बीमा मित्र बनाने का अभियान शुरू किया जा रहा है, यानी जिस सेवा से वे कभी वंचित थीं, आज उन्हें उसी सेवा से अन्य लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी जा रही है।

PM Modi Haryana Visit: स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 10 करोड़ बहनें

मोदी ने कहा कि आज देशभर में 10 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। इनसे जुड़कर महिलाएं कमाई कर रही हैं। पिछले 10 सालों में हमने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद की है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हर चीज को वोट बैंक के तराजू पर तौलने वाले लोग आज बहुत परेशान हैं।

वे समझ नहीं पा रहे हैं कि चुनाव दर चुनाव मोदी के खाते में माताओं, बहनों, बेटियों का आशीर्वाद क्यों बढ़ता जा रहा है। माताओं-बहनों को सिर्फ वोट बैंक समझने वाले लोग इस मजबूत रिश्ते को नहीं समझ पाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार दोगुनी गति से काम कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें