जरा हटके

झूले का मजा लेते नजर आए पांडा, वीडियो देखकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

1pture

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों के वीडियो वायरल हुआ करते है। जिसे लोग काफी पसंद भी करते है। उनके वीडियो इतने मजेदार होते है जिसे देखकर हंसी को रूकना मुश्किल हो जाता है। वहीं  इन दिनों सोशल मीडिया पर पांडा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं। वीडियो को जिसने भी देखा उसे अपने बचपन की याद आ जाएगी और चहरे पर मुस्कान।

पांडा देखने में जितने क्यूट होते हैं, उनकी हरकतें भी उतनी ही क्यूट होती हैं। इस बात अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते है। जिसे देखने के बाद आप भी खुश हो जाएंगे और आपका दिन बन जाएगा। वीडियो में कई पांडा एक साथ झूले पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर की सेल्फी, जल्द ही इस फिल्म में आयेंगी नजर

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से पांडा झूला झूल रहे है। पांडा एक-एक करके झूले के ऊपर जाते हैं और सरक कर नीचे आते हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें झूला झूलने में काफी मजा आ रहा है। वो इस काफी एन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि कई यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। वहीं कई यूजर्स ने इस वीडियो की अलग-अलग अंदाज में तारीफ की। बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर पर @buitengebieden_ नाम के यूजर ने शेयर किया है।