शनिवार 24 सितम्बर 2022 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल

Panchang
Panchang
Panchang

पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना होती है। पंचांग पांच अंगों तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग से मिलकर बना है। इन सबके समावेश से ही किसी भी दिन की शुभ मुहूर्त की गणना की जाती है। दैनिक पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, करण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि के बारे में पता चलता है। 24 सितम्बर 2022 दिन शनिवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज सूर्योदय प्रातः 05.41 बजे और सूर्यास्त 06.31 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार है।

सूर्य अयन-दक्षिणायन
विक्रम संवत- 2079
शक संवत-1944
सम्वत्सर-आनंद
दिशाशूल-पश्चिम
ऋतु-शरद
नक्षत्र-पूर्वाफाल्गुनी
योग-साध्य
करण-विष्टि
चंद्रराशि-सिंह
सूर्यराशि-कन्या

राहुकाल
प्रातःकाल 9 बजे से लेकर 10.30 बजे तक।

विशेष पर्व
मास शिवरात्रि।