Featured आस्था

Panchang 09 June 2023: शुक्रवार 09 जून 2023 का पंचांग, जानें कब लग रहा है राहुकाल

panchang
panchang पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना होती है। पंचांग पांच अंगों तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग से मिलकर बना है। इन सबके समावेश से ही किसी भी दिन की शुभ मुहूर्त की गणना की जाती है। दैनिक पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, करण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि के बारे में पता चलता है। 09 जून 2023 दिन शुक्रवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज सूर्योदय प्रातः 05.29 बजे और सूर्यास्त 06.45 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार है। सूर्य अयन-उत्तरायन विक्रम संवत- 2080 शक संवत-1945 सम्वत्सर-आनंद दिशाशूल-पश्चिम ऋतु-ग्रीष्म नक्षत्र-धनिष्ठा योग-वैधृति करण-गर चंद्रराशि-मकर सूर्यराशि-वृष राहुकाल प्रातःकाल 10ः30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक।