Home देश Palamu: 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ I.N.D.I.A. गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन

Palamu: 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ I.N.D.I.A. गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन

पलामू (Palamu): संसद से 146 विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने शुक्रवार को मेदिनीनगर में प्रदर्शन किया। छहमुहान से लेकर कचहरी तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन को लोकतंत्र बचाओ विरोध का नाम दिया गया।

प्रदर्शन में कांग्रेस से जिला अध्यक्ष जयशरंजन पाठक उर्फ बिट्टू, झामुमो से जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धन्नजय पासवान, राजद से राजेश रोशन, सीपीआई से जिला सचिव रुचिर तिवारी समेत बड़ी संख्या में अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला। विरोध प्रदर्शन को लेकर झामुमो के सभी नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो कार्यालय से झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में निकले और छहमुहान पर कांग्रेस, राजद, सीपीआई समेत भारत गठबंधन के सभी नेता जुलूस में शामिल हुए और पूरे जोश में नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।

‘लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है भाजपा’

समाहरणालय में जुलूस को सभी दलों के जिलाध्यक्ष व प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक ने किया। लोगों को संबोधित करते हुए राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि यह हिटलरशाही सरकार कभी काले कानून लाती है तो कभी आवाज उठाने वाले सांसदों को निलंबित कर देती है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। विपक्षी सांसदों का निलंबन संविधान की अवमानना है। ये मोदी सरकार कायर है। कांग्रेस अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि नरेंद्र मोदी सवालों से डरते हैं। यह तानाशाही सरकार जवाबदेही से भागती है।

ये भी पढ़ें..Jharkhand: सदन में हंगामा कर रहे BJP विधायक भानु प्रताप शाही व बिरंची नारायण हुए निलंबित

प्रदर्शन में राजद के जिलाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष, झामुमो के सचिव सन्नू सिद्धिकी, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य मुन्ना सिन्हा, वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह, अमित सिन्हा, बबलू शहनवाज, उपाध्यक्ष रंजन चंद्रवंशी, कमाल खान, राकेश सिन्हा, असफर रब्बानी, संगठन सचिव नवीन सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्र, सचिव संजू देवी, कोषाध्यक्ष राजिया नियाजी, उपाध्यक्ष सोनाली टोप्पो, नगर मोर्चा अध्यक्ष रंजीत जयसवाल, राजद नेता रामनाथ चंद्रवंशी, विश्वनाथ राम घुरा, कांग्रेस नेता पूर्णिमा पांडेय, जितेंद्र कमलापुरी, सन्नू खान सहित बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version