Pakistan Train Hijack : पाकिस्तान में अलगाववादी आतंकवादियों ने मंगलवार को सैकड़ों यात्रियों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की। जाफ़र एक्सप्रेस की नौ बोगियों में लगभग 400 से ज्यादा यात्री सवार थे। ट्रेन दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी उस पर गोलीबारी की गई।
Pakistan Train Hijack : 6 सैन्यकर्मियों की कर दी हत्या
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने कहा कि हमले में एक ट्रेन ड्राइवर घायल हो गया। एक बयान में, आतंकवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हमले की ज़िम्मेदारी ली और कहा कि उन्होंने सुरक्षा बलों सहित लोगों को ट्रेन से बंधक बना लिया था। साथ ही 6 सैन्यकर्मियों को मार दिया है।
BLA ने 100 से ज़्यादा लोगों को बनाया बंधक
BLA ने दावा किया कि उसने 100 से ज़्यादा लोगों को बंधक बना लिया था और उसके अभियान में 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए। इसमें कहा गया है कि बंधकों में सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हैं। प्रांतीय सरकार या रेलवे अधिकारियों ने बंधकों के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं की है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बलूचिस्तान के बोलन जिले के मुश्कफ इलाके में सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि बलूचिस्तान सरकार ने आपातकालीन उपाय लागू किए हैं और स्थिति से निपटने के लिए सभी संस्थानों को जुटाया गया है।
ये भी पढ़ेंः- PM Modi Mauritius visit: पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को भेंट किया ‘महाकुंभ जल’
BLA बलूचिस्तान की चाहता है आजादी
बता दें कि अशांत बलूचिस्तान में अलगाववादी आतंकवादी समूहों ने क्षेत्र में सेना और चीनी परियोजनाओं के खिलाफ लगातार हमले किए हैं। बीएलए बलूचिस्तान की आजादी चाहता है। यह कई जातीय विद्रोही समूहों में से सबसे बड़ा है, जिसने दशकों से पाकिस्तान सरकार से लड़ाई लड़ी है। उनका कहना है कि सरकार बलूचिस्तान के समृद्ध गैस और खनिज संसाधनों का अनुचित तरीके से दोहन कर रही है। BLA को पाकिस्तान, ईरान, चीन, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ द्वारा आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है।