Featured दुनिया

अमेरिकी रक्षा अधिकारी का दावा, कहा-भारत की सैन्य ताकत से घबरा गया है पाकिस्तान

india-min-1

वाशिंगटनः अमेरिका का मानना है कि भारत की लगातार बढ़ती सैन्य ताकत से पाकिस्तान घबरा गया है। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के शीर्ष खुफिया अधिकारी का दावा है कि भारत की सैन्य ताकत के मद्देनजर पाकिस्तान परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ा सकता है। अमेरिका में इस समय अमेरिकी सीनेट की सुरक्षा सेवा समिति रक्षा विभाग के अधिकारियों से अंतरराष्ट्रीय मसलों पर विचार विमर्श कर रही है।

इस समिति में शामिल सांसदों को अमेरिका की डिफेंस इंटेलीजेंस एजेंसी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल स्कॉट बैरियर सहित शीर्ष रक्षा अधिकारी दुनिया के विभिन्न मसलों पर जानकारियां मुहैया करा रहे हैं। इनमें भविष्य की संभावनाओं और अमेरिका की भूमिका पर भी चर्चा हो रही है। भारत और पाकिस्तान के संदर्भ में चर्चा के दौरान अमेरिका के शीर्ष खुफिया अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल स्कॉट बैरियर ने अमेरिकी सांसदों को बताया कि भारत के परमाणु हथियारों की संख्या और भारत की लगातार बढ़ती सैन्य शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ें..डेढ़ साल तक Hospital में डॉक्टरी करता रहा ‘मुन्नाभाई’, गूगल सर्च...

उन्होंने कहा कि भारतीय दबाव में पाकिस्तान अपनी परमाणु क्षमताओं का आधुनिकीकरण और विस्तार करना जारी रखेगा। अमेरिकी अधिकारी का मानना है कि भारत के परमाणु हथियारों और पारंपरिक सैन्य बलों की मजबूत स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान परमाणु हथियारों को अपने देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण मान रहा है। इसके लिए यह वर्ष बेहद महत्वपूर्ण है। उनका मानना है कि पाकिस्तान इसी वर्ष यानी 2022 में अपने मौजूदा परमाणु हथियारों के साथ प्रशिक्षण कर सकता है। साथ ही पाकिस्तान द्वारा नई वितरण प्रणाली विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा। पाकिस्तान अपनी परमाणु क्षमताओं का आधुनिकीकरण और विस्तार करना भी जारी रखेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…